नई दिल्ली, मार्च 21 -- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप 2026 के दौरान खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। हालांकि उन्होंने फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। अभिषेक जल्द ही आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अभिषेक टीम में उपकप्तान की भूमिका में भी नजर आएंगे। इस बीच अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के इंट्रा-स्क्वाड मैच में धमाकेदार पारी खेलकर फैंस को फॉर्म में आने के संकेत दे दिए हैं। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने तेजतर्रार 94 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने वॉर्म अप मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ए के लिए खेलेत हुए आक्रमक क्रिकेट खेली और 42 गेंद में ताबड़तोड़ 94 रन बनाए। उन्हें ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा। अश्विन ने ट्वीट करके लिखा, ''सनराइजर्स हैदराबाद ए ने राजीव गांधी...