नई दिल्ली, मार्च 26 -- डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल 2026 में नाम बदलेगा या नहीं? आरसीबी के 16,700 करोड़ में बिकने के बाद क्रिकेट के गलियारों में यह सवाल है। दरअसल, 19वें सीजन का आगाज होने से पहले आरसीबी को आदित्य बिड़ला ग्रुप ने खरीद लिया है। जिसके बाद कई जगह से खबरें आ रहीं हैं कि नए मालिक आरसीबी का नाम बदल सकते हैं। हालांकि इन सभी खबरों पर पूर्ण विराम अनन्या बिड़ला ने लगा दिया है। अनन्या बिड़ला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया है कि क्या आरसीबी का नाम आईपीएल 2026 से पहले बदलेगा या नहीं। यह भी पढ़ें- अब तो कर्जा चुका दो; RCB के 16,500 करोड़ में बिकने पर ट्रोल हुए विजय माल्या अनन्या बिड़ला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'आरसीबी 16705 करोड़ में बिकी..! आदित्य बिड़ला ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर, ब्लैकस्टोन के ए...