नई दिल्ली, मार्च 20 -- भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। धोनी काफी दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से जुड़ गए थे और आगामी सीजन के लिए प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रहे हैं। एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में खेलने उतरने वाले हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार चैंपियन बन चुकी है। हालांकि इस बार धोनी बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे और शायद फिटनेस को देखते हुए टूर्नामेंट में के सभी मैच ना खेले। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रैक्टिस के बाद लंगड़ाते हुए मैदान के बाहर जा रहे हैं। एमएस धोनी पिछले कुछ साल से घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं और लगातार सीजन में मुश्किलों में नजर आए हैं। धोनी 44 साल के ह...