नई दिल्ली, मार्च 27 -- IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गुड न्यूज सामने आ रही है। उनके चैंपियन गेंदबाज जोश हेजलवुड, जिन्होंने पिछले सीजन टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, वह आईपीएल 2026 के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। आरसीबी ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। हालांकि वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। हेजलवुड अभी भी चोट से उबर रहे हैं। बता दें, आरसीबी का पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से है। यह भी पढ़ें- मुझे कुछ साबित नहीं करना है, विश्व कप में नजरअंदाज किए जाने पर गिल क्या बोले आरसीबी ने जोश हेजलवुड की टीम के साथ जुड़ने की जानकारी 26 मार्च को रात साढ़े 10 बजे के करीब दी। उन्होंने X पर लिखा, 'यह कोई ड्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.