नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) आईपीएल 2026 में 'बारूद के ढेर' पर बैठी है। एमआई को सीजन में एक और हार मुश्किल में डाल देगी। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में 6 विकेट से हार ने एमआई की प्लेऑफ की राह में कांटे बिछा दिए हैं। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में 243/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एसआरएच ने 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर लगातार पांचवीं जीत हासिल की। हार्दिक ब्रिगेड को आठ मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा। एमआई अंक तालिका में चार अंकों के साथ फिलहाल नौवें पायदान पर है। उसे सिर्फ दो ही जीत मिली हैं।अब प्लेऑफ में एंट्री के लिए क्या करना होगा? प्लेऑफ में चार टीमें एंट्री करती हैं। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस में है लेकि...