नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- आईपीएल 2026 का 20वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया। आरसीबी ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई को 18 रनों से मात दी। मैच के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड के खिलाफ एक्शन लिया गया है। हार्दिक पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। यह इस सीजन में धीमी ओवरगति का उनका पहला अपराध था। टिम पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके काते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ गया। टिम को यह सजा अंपायर के निर्देश नहीं मानने की वजह से मिली है। उन्होंने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन किया।टिम डेविड ने दो बार किया ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग के अनुसार, टिम डेविड ने एमआई के खिलाफ आईपीएल के कोड...