मुल्लांपुर, मार्च 30 -- भारतीय टी20 टीम से बाहर बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस (जीटी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की अगुवाई करेंगे तो उनका इरादा खुद को साबित करने का भी होगा। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान गिल को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया था लेकिन बाद में विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह संजू सैमसन को चुना गया था जिनका भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान रहा। वर्ष 2023 के बाद से आईपीएल में गिल से ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली ने बनाए हैं लेकिन अब फोकस निरंतरता की बजाय स्ट्राइक रेट पर है।गिल की इस स्किल पर नजर रहेगी गिल का टी20 करियर का स्ट्राइक रेट 138 है लेकिन पिछले साल उन्होंने 155 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अब बल्लेबाजी कोच के तौर पर मैथ्यू हेडन स्टा...