नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- विराट कोहली आईपीएल 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। 37 साल का ये बल्लेबाज भले ही 2 साल पहले ही टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था लेकिन उनका प्रदर्शन बता रहा कि किंग तो अब भी किंग ही है। वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन जैसे युवा तमाम धुरंधरों के बीच भी विराट कोहली आईपीएल 2026 में फिलहाल सबसे बड़े रन स्कोरर हैं। लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ बुधवार को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे विराट कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। अब तक इस सीजन के 5 मैचों में उनके नाम 57 के औसत से सबसे ज्यादा 228 रन दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158 से ऊपर का है। विराट कोहली बुधवार को सिर्फ 1 रन से अर्धशतक से चूक गए। अगर वह एक रन और बना लिए होते तो इस आईपीएल सीजन में ये उनका तीसरा अर्धशतक होता। अब तक 5 पारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.