नई दिल्ली, मई 6 -- IPL 2026 Points Table Latest: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल पर दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद कोई असर नहीं पड़ा है। जो टीम इस मैच से पहले जिस पायदान पर थी, अभी भी उसी पायदान पर है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब मुश्किलें बढ़ गई हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत किया है। चेन्नई को सीजन की पांचवीं जीत मिली है, जबकि दिल्ली की टीम ने अपना छठा मुकाबला गंवाया है, जिससे उनके लिए प्लेऑफ्स में पहुंचना कठिन हो गया है। 16 अंक हासिल करने के लिए अब दिल्ली कैपिटल्स को बाकी के बचे चारों मैच जीतने होंगे। आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर अभी भी पंजाब किंग्स है, जो लगातार दो मैच हार चुकी है। हालांकि, पहले सात में से 6 मैच उन्होंने जीते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.