कोलकाता, अप्रैल 5 -- कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर की शुरुआत आईपीएल 2026 में अच्छी नहीं हुई है। कोलकाता की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में खरीदे गए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरोन ग्रीन कब से गेंदबाजी करेंगे? क्योंकि उनकी वजह से टीम कॉम्बिनेशन बिगड़ रहा है। इसको लेकर कोलकाता नाइट राइजर्स के गेंदबाजी कोच टिम साउदी ने जानकारी दी है। टिम साउदी ने रविवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरोन ग्रीन ने नेट में गेंदबाजी करना फिर से शुरू कर दिया है और वह जल्द ही मैच में गेंदबाजी करते दिखेंगे। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरोन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने इस सत्र में अब तक गेंदबाजी नहीं की है, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलि...