IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल हुआ क्लियर, इन चार टीमों के हाथ लगा टिकट; जानिए कब और कहां होगी भिड़ंत
नई दिल्ली, मई 24 -- आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल क्लियर हो गया है। रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (आरआर) प्लेऑफ में एंट्री करने वाली चौथी टीम है। आरआर ने रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) को 30 रनों से हराकर आखिरी प्लेऑफ टिकट हासिल किया। पराग ब्रिगेड ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 205/8 का स्कोर खड़ा करने के बाद एमआई को 175/9 पर रोका। राजस्थान से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने प्लेऑफ में जगह बनाई। आरसीबी और जीटी ने टॉप-2 में फिनिश किया। टॉप-2 में रहने पर टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और गुजरात के बीच क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। यह मुकाबला 26 मई यानी मंगलवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा।राजस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.