नई दिल्ली, मई 31 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार को आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर चैंपियन बनी। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही आईपीएल में ट्रॉफी डिफेंड करने वाली आरसीबी तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने ये कारनामा किया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत 12 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। विराट कोहली ने टीम के लिए 42 गेंद में 75 रन बनाए।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम दूसरी बार बनी चैंपियन रॉयल चैलेंजर्...