नई दिल्ली, मई 25 -- आईपीएल 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और अब 26 मई को क्वालीफायर वन गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। इस मैच का निर्णय पांच खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। इनमें से जिस भी टीम के ज्यादा खिलाड़ी चले वह मुकाबला अपने नाम कर सकती है। आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में किन पांच खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी और जो हार जीत का फैसला करेंगे, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। यह भी पढ़ें- मैं वैभव सूर्यवंशी का फैन हूं, अब एक और गेम देखने को मिलेगा, अश्विन ने क्यों कहाभुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए जो एक खिलाड़ी जीत को उनके कब्जे में डाल सकता है, उनमें ...