नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इंडियंन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के आगामी कार्यक्रम में एक महत्वपूर्व संशोधन की घोषणा की है। इस संशोधन के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों के वेन्यू में परिवर्तन किया है। बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि अब फिक्स्चर को रिवर्स कर दिया गया है। यानी जो मैच अहमदाबाद में होना निर्धारित हुआ था, वह चेन्नई में होगा और जो चेन्नई में शेड्यूल किया गया था वह अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह फैसला अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में होने वाले नगरीय निकाय के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है। हालांकि, मैचों के सिर्फ स्थान बदले गए हैं तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- SRH Vs RR मैच में कौन जीतेगा? अश्विन ने की भविष्यवाणी, वैभव-यश...