नई दिल्ली, मार्च 15 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले फेज के मैचों के शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है। 28 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है। इस बार भी 10 टीमें टूर्नामेंट खेलने वाली हैं। इन सभी टीमों के कप्तानों का ऐलान हो चुका है। आप टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जान लीजिए कि कौन किस टीम की कप्तानी करने वाला है। IPL 2026 की सबसे सफल टीमों में शामिल मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस बार भी हार्दिक पांड्या करेंगे। पिछले दो सीजन से वे मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। वहीं, एमआई की तरह 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठा चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी नहीं, बल्कि रुतुराज गायकवाड़ करने वाले हैं। इसके अलावा टूर्नामेंट की तीसरी सबसे सफल टीम कोलकाता न...