नई दिल्ली, मई 7 -- भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव गुरुवार को पिता बन गए हैं। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर बेटी का जन्म हुआ है। सूर्यकुमार इस समय मुंबई की टीम के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं। 4 मई को उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी भी की थी। हालांकि आगामी मैच से पहले वह स्क्वॉड से अलग हो गए थे और बेटी के जन्म के समय अपने परिवार के साथ थे। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पहली बार पिता बने सूर्यकुमार आगामी मैच से बाहर हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने जुलाई 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस साल मार्च में इस जोड़ी ने बेबी शावर आयोजित किया था। सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं...