IPL 2026 के बीच संजू सैमसन को मिली बड़ी खुशी, जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर जीता ये ICC अवॉर्ड
नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2026 के बीच भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को बड़ी खुशी मिली है। उन्हें मार्च महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। उन्होंने हमवतन जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का अवॉर्ड हासिल किया है। सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था और भारत की जीत के नायक रहे। सैमसन टूर्नामेंट में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने (5 मैचों में 326) वाले प्लेयर थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 46 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली थी। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। सैमसन को शुरुआती मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।'पुरस्कार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.