नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा है। भारत बतौर मेजबान और लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहली टीम बन गई है। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त दी। टी20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद अब भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का धूम-धड़ाका देखने को मिलेगा। आईपीएल 2026 कब से शुरू होगा? क्रिकेट फैंस तारीख जानने को लेकर बेकरार हैं। आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने कंफर्म कर दिया है कि 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। ब्रॉडकास्टर ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इसकी पुष्टि की। दिसंबर 2025 में आईपीएल की ओर से सभी फ्रेंचाइजी को बताया गया था कि आईपीएल 2026 का आगाज 26 मार्च से शुरू होगा लेकिन तारीख दो दिन आगे खिसक गई है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल अगले हफ्ते 19वें ...