नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Ipl 2026 aaj ka match: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज यानी बुधवार 8 अप्रैल को आईपीएल 2026 का 14वां लीग मैच खेला जाना है, जो मेजबान दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच है। दिल्ली कैपिटल्स यानी डीसी आज जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी, जबकि गुजरात टाइटन्स यान जीटी हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी और आईपीएल के इस सीजन में अपना खाता खोलना पसंद करेगी। यही कारण है कि ये मुकाबला बहुत कड़क होने वाला है। आईपीएल के 19वें सीजन के पहले दो मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स ने जीत लिए हैं, जिसमें से एक मैच में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया है, जबकि एक मुकाबले में घर पर मुंबई इंडियंस को मात दी है। गुजरात टाइटन्स की बात करें तो पहले मैच में जीटी को पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिला...