नई दिल्ली, मार्च 30 -- IPL 2026 Purple Cap race: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के पर्पल कैप की रेस वैसे तो 2 अप्रैल से शुरू होगी, क्योंकि एक अप्रैल तक सभी टीमों का एक-एक मैच खत्म हो जाएगा। इसके बाद गेंदबाजों को पर्पल कैप मिलनी शुरू हो जाएगी, जो सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर होगा, उसी के सिर पर मैच के दौरान पर्पल कैप सजी होगी। अभी तक कौन से 5 गेंदबाजों ने कहर बरपाया है, उसके बारे में जान लीजिए। आईपीएल के 19वें सीजन में अभी तक दो मैच खेले गए हैं। कुल चार पारियां हो चुकी हैं। बावजूद इसके अभी सिर्फ तीन ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने कम से कम 3 विकेट लिए हैं। इसके अलावा एक गेंदबाज ने दो विकेट निकाले हैं, जबकि बाकी अन्य गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला या फिर विकेट ही नहीं मिला है। फिलहाल के लिए आप टॉ...