नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- IPL 2026 Orange and Purple Cap List: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के 21वें मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में खासा बदलाव देखा गया, लेकिन पर्पल कैप की रेस पर कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी से छिन गई है, जो अभी तक 200 रन बनाकर सबसे ऊपर इस टेबल में थे, लेकिन अब एसआरएच के बल्लेबाज का वहां कब्जा हो गया है। पर्पल कैप अभी भी गुजरात टाइटन्स के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के सिर पर सजी हुई है। आईपीएल 2026 के ऑरेंज की बात करें तो इस पर अब हेनरिक क्लासेन का कब्जा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कमाल की पारी खेलने वाले क्लासेन अब आईपीएल के इस सीजन में 21 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 पारियों में 224 र...