नई दिल्ली, जून 1 -- रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीती। फाइनल में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 156 रनों का मामूली टारगेट रखा था, जिसे डिफेंडिंग चैंपियन ने विराट कोहली की 75 रनों की मास्टर क्लास पारी के दम पर 12 गेंदें और 5 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। विराट कोहली के अलावा फाइनल में आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसीक डर सलाम भी चमकें, जिन्होंने जीटी को इतने कम स्कोर पर रोकने में मदद की। मगर अंत में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड विराट कोहली ही ले गए। यह भी पढ़ें- IPL Prize Money: RCB-GT की हुई बंपर कमाई, वैभव सूर्यवंशी ने तो कमाल ही कर दिया विराट कोहली आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रद...