नई दिल्ली, मई 4 -- IPL 2026 अब तक का इतिहास का सबसे विस्फोटक सीजन रनों के हिसाब से रहा है। करीब 10 रन प्रति ओवर के हिसाब से आईपीएल में औसतन रन पड़ रहे हैं। पावरप्ले में ये औसत थोड़ा सा ज्यादा हो जाता है। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे ज्यादा औसत रनों का है। 35 मैचों तक के आंकड़ों में देखें तो आप पाएंगे कि टीम का ओवरऑल स्कोरिंग रेट 9.79 है, जबकि पावरप्ले में यह 10 से ज्यादा का हो जाता है। अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, ईशान किशन और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज गेंदबाजों पर कहर बरपा रहे हैं। यह ट्रेंड रनों में भी बदल रहा है, क्योंकि 200 प्लस का स्कोर अब तक 29 बार पहले 35 मैचों में देखा गया है। इस पर पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और संजय मांजरेकर ने राय दी है। 200 से ज्यादा का टारगेट 7 बार इस सीजन चेज भी हुआ है। ...