जयपुर, अप्रैल 26 -- राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि कप्तान रियान पराग का आईपीएल 2026 में शुरुआती आठ मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन चिंता का विषय नहीं है और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहेंगे। भारतीय टीम के नियमित खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की मौजूदगी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी के लिए रियान का चयन चर्चा का विषय रहा है। उन्होंने आठ मैचों में 112.82 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 88 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 20 है।'रियान पराग की बल्लेबाजी में कोई खामी नहीं' राठौड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच हारने के बाद पत्रकारों से कहा, ''उसकी बल्लेबाजी में कोई खामी नहीं है। वह अभ्यास के दौरान अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। वह कड़ी मेहनत कर रहा है।'' वैभव सूर्यवंशी (23...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.