नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- IPL 2026 Orange and Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के 2 मुकाबले रविवार 26 अप्रैल को खेले गए। एक मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच था, जबकि दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में तो सिर्फ एक बदलाव हुआ, लेकिन पर्पल कैप की टॉप 5 की लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। ऑरेंज कैप इस समय अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी हुई है, जबकि पर्पल कैप पर सीएसके के पेसर ने कब्जा कर लिया है। आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की बात करें तो रविवार 26 अप्रैल को भले ही दो मुकाबले खेले गए, लेकिन ऑरेंज कैप की टॉप 5 की लिस्ट में सिर्फ एक बदलाव देखने को मिला। टॉप 4 में कोई अदला-बदली नहीं हुई, लेकिन पांचवें नंबर पर विराट कोहली विराजमान थे, जो अब टॉप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.