नई दिल्ली, मार्च 27 -- एमएस धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर बल्लेबाज खेलने उतरेंगे। हालांकि सीजन से पहले धोनी की संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कई पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि धोनी आखिरी बार पीली जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि धोनी के आलोचक रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह इस मामले में पूर्व कप्तान के सपोर्ट में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि धोनी को आईपीएल में खेलते रहना चाहिए। उन्होंने धोनी की लंबी उम्र, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की तारीफ की। एमएस धोनी के पुराने आलोचक रहे योगराज सिंह ने इस बार उनका समर्थन कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने साफ कहा कि खिलाड़ी के भविष्य को आंकने के लिए उम्र को कोई मापदंड नहीं बनाना चाहिए। योगराज सिंह ने इनसाइडस्पोर्ट्स से कहा, "बिल्कुल। मैं एमएस धोनी की बहुत प्रशं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.