नई दिल्ली, मार्च 25 -- IPL 2026 से पहले अगर सबसे ज्यादा चोट किसी वर्ग के खिलाड़ियों को लगी है तो वह तेज गेंदबाज हैं। लिस्ट में अब तक जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल हो गया है, जो बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचे हैं। हालांकि, उनको गंभीर चोट नहीं है और वे आईपीएल में खेलेंगे, लेकिन आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जो या तो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं या फिर शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। इसके पीछे की असल वजह क्या है? ये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के एक अधिकारी ने बताई है। आरसीबी को खुद शुरुआती मैचों में जोश हेजलवुड की सर्विस नहीं मिल पाएगी, जो चोट से उबर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क भी पहले कुछ मैचों को मिस करने वाले हैं। नैथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में R...