IPL 2024 के बाद सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन, श्रेयस अय्यर ने चेज मास्टर विराट कोहली को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- आईपीएल 2026 में गुरुवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 195 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 21 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से मैच जीत लिया। PBKS की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 66 रन बनाए। आईपीएल 2024 से अब तक लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन के मामले में अय्यर ने चेज मास्टर किंग कोहली को पछाड़ दिया है। आईपीएल 2024 से लेकर अब तक यानी 16 अप्रैल को हुए MI vs PBKS मुकाबले तक सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर के हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान 14 पारियों में 621 रन बनाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 2024 से अब तक आईपीएल में लक्ष्य का सफलता से पीछा करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.