नई दिल्ली, मार्च 21 -- T20 क्रिकेट में डेथ ओवर्स काफी मायने रखते हैं। इसका फायदा जो टीम उठाती है, उसे मैच जीतने में आसानी होती है। बात चाहे फिर गेंदबाजी की हो या फिर बल्लेबाजी की। अगर आपके लिए डेथ ओवर्स खराब जाते हैं तो आपकी टीम के लिए दिक्कतें खड़ी होती हैं। आंकड़े इस बात की गवाही भी दे रहे हैं, क्योंकि आईपीएल 2023 से 2025 तक सबसे ज्यादा खराब इकॉनमी रेट दिल्ली कैपिटल्स का है। टॉप 5 में कौन-कौन सी टीमें हैं? जान लीजिए। आईपीएल 2023 से और 2025 तक सबसे घटिया इकॉनमी रेट अगर किसी टीम का है तो वह दिल्ली कैपिटल्स है, जो अपने पहले खिताब के लिए देख रही है। पिछले 3 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स फाइनल तो छोड़िए टॉप 4 में भी जगह नहीं बना सकी है। दिल्ली की टीम का पिछले सीजन में कंबाइंड 16 से 20 ओवर्स यानी डेथ ओवर्स में इकॉनमी रेट 11.39 का है। दूसरे नंबर पर...