नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप सिंह के लिए ट्रेड कर दिया है। इस ट्रेड डील में पैसों के मामले में हार्दिक पांड्या को 1 करोड़ 65 लाख रुपये का फायदा हुआ है। मुंबई इंडियंस में उन्हें पिछले दो साल से 16.35 करोड़ रुपये सालाना मिल रहे थे, लेकिन पंजाब किंग्स से उन्हें 18 करोड़ की सैलरी मिलेगी। साल दर साल उनकी सैलरी आईपीएल में कितनी रही है? इसके बारे में जान लीजिए। आज भले ही हार्दिक पांड्या की आईपीएल सैलरी साल की 18 करोड़ रुपये है, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें 10 लाख रुपये आईपीएल खेलने के लिए सालाना मिलते थे और फिर तीन साल इसी सैलरी पर वे रहे, लेकिन फिर उन्होंने सीधी जंप उन्होंने 11 करोड़ की लगाई। बुधवार 11 नवंबर 2026 को हार्दिक पांड्...