अहमदाबाद, जून 2 -- दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट तेजी से फैल रही है। ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट का कैलेंडर बहुत व्यस्त लगता है, क्योंकि कई लीग्स के पास कोई विंडो नहीं है। इसी से चिंतित इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के बोर्ड ने एक समिति बनाने को मंज़ूरी दे दी है। यह समिति एक ऐसा संतुलन बनाने की दिशा में काम करेगी, जिससे मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में कोई रुकावट नहीं आए। वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल साल के कैलेंडर के दो महीने ले लेता है। हालांकि, पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल आईपीएल के दौरान ही आयोजित होता है। इसके अलावा एसए20, आईएलटी 20, बीबीएल, बीपीएल, एसएलपीएल, द हंड्रेड और सीपीएल दुनिया भर की कुछ प्रमुख लीग हैं। इसमें यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग भी जुड़ने वाली है, जो इसी साल शुरू होगी। यह उन बेहतरीन टी20 खिलाड़...