नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- मंगलवार, 17 नवंबर को आईपीएल की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। कई बड़े नामों को आईपीएल 2027 से पहले टीमों ने रिलीज किया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, ट्रेविस हेड, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मिचेल स्टार्क जैसे प्रमुख नाम हैं। वहीं कई महंगे खिलाड़ियों को टीमों ने रिटेन किया है। आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद भी फर्स्ट ट्रेडिंग विडों ओपन रहेगी। यह विडों 9 दिसंबर तक खुली रहेगी। यानी इस समय तक आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को अन्य फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों से ट्रेड कर सकती है। 16 दिसंबर आईपीएल 2027 के लिए बड़ा दिन है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन मिनी ऑक्शन होगा। यह गोवा में आयोजित किया जाएगा। भले ही यह एक मिनी ऑक्शन है, लेकिन जिस तरह ...