नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए के निदेशक आनंद वर्मा ने आरोप लगाया कि वैध टिकट धारकों को अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान 'अनधिकृत व्यक्ति' प्रवेश से रोक रहे हैं, जिन्होंने धोखेबाजी से नकली टिकट हासिल किए हैं, जबकि डीडीसीए के आला अधिकारियों ने इस आरोप का खंडन किया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य जिला) से की गई शिकायत में वर्मा ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके मेहमानों को चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान स्टेडियम के हॉस्पिटेलिटी हिस्से में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जबकि उनके पास वैध टिकट थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें दिये गए टिकट का इस्तेमाल 'अनधिकृत व्यक्तियों' द्वारा पहले ही किया जा चुका था। हालांकि, डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने इसे तकनीकी मसला बताया है। आनंद वर्मा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.