नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- रविवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हरा दिया। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी के सभी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना डाले। 251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 19.4 ओवर में 207 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। यह भी पढ़ें- IPL 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर, रिजवी और डेविड का जलवाCSK के खिलाफ सबसे ज्यादा बार लगातार जीत हासिल करने वाली टीमें आरसीबी इस जीत के साथ सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा बार लगातार जीत हासिल करने वाली टीमों की लिस्ट में शामिल हो गई। साल 2024 के आईपीएल सीज...