नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- आईपीएल 2026 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। पाटीदार की यह पारी तब आई जब टीम का स्कोर बहुत कम था और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते चले जा रहे थे। ऐसी विषम परिस्थिति में पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा और यही कारण है कि टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 का आंकड़ा पार कर लिया। ये अलग बात है कि 202 रनों के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट खोकर 18वें ओवर में हासिल कर लिया, लेकिन पाटीदार ने अपनी इस पारी में जड़े गए चार छक्कों की मदद से एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- IPL 2026 में अब तक इन 12 गेंदबाजों को वैभव सूर्यवंशी ने जड़े हैं छक्के, कौन-कौन?रजत पाटीदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.