नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में बेंगलुरू के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी के सलामी बल्लेबाजी विराट कोहली ने पारी का पहला छक्का लगाते ही आईपीएल के इतिहास में 300 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले इस लीग में 300 से अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल और रोहित शर्मा के नाम है।क्रिस गेल और रोहित शर्मा पहले ही कर चुके हैं ऐसा आईपीएल के इतिहास में पहली बार 300 छक्के जड़ने का कीर्तिमान क्रिस गेल ने स्थापित किया था। इसके बाद रोहित शर्मा ने इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया। इन दोनों के बाद अब किंग कोहली भी इस सिक्स हिटिंग लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.