नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के अभी तक 41 मैच ही खेले गए हैं, लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड इस सीजन बन चुका है। एक तरह से कहा जाएगा कि आईपीएल 2026 ने रन चेज के मामले में आईपीएल के इतिहास के सारे रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में कभी भी 10 बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हुआ था, लेकिन 2026 में आधे सीजन से थोड़ा सा आगे निकलने पर ही यह रिकॉर्ड कायम हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद ने जैसे ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 244 रनों का टारगेट चेज किया, वैसे ही एक रिकॉर्ड बन गया। यह आईपीएल 2026 में 10वीं बार था, जब किसी टीम ने 200 या इससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज किया हो। इससे पहले साल 2025 के पूरे सीजन में कुल 9 बार 200 या इससे ज्यादा रनों का टारगेट टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.