नई दिल्ली, मार्च 29 -- आईपीएल 2026 के अपने शुरुआती मैच में रोहित शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर मुंबई इंडियंस की टीम को मजबूत आधार प्रदान किया है। रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आउट होने से पहले 38 गेंदों में 78 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। रोहित शर्मा ने इस दौरान 205.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस दमदार अर्धशतकीय पारी के साथ हिटमैन ने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक का स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर अपने आप को और मजबूती से स्थापित कर लिया है। उन्होंने आईपीएल के इतिहास 50 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। यह भी पढ़ें- अजिंक्ये रहाणे ने तोड़ा गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, पीटरसन भी हुए मुरीद आईपी...