नई दिल्ली, मार्च 21 -- इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का की शुरुआत होने वाली है। पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल की शुरुआत से लेकर मौजूदा सीजन तक विराट कोहली और रोहित शर्मा इस लीग का हिस्सा हैं। ये दोनों अपनी-अपनी टीम के लिए बतौर सलामी बल्लेबाजी बल्लेबाजी करते नजर आते हैं और ऐसा लंबे समय से कर रहे हैं। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल होगा कि आखिर रोहित और विराट में से किसने आईपीएल में बतौर ओपनर ज्यादा रन बनाए हैं। इसलिए आइए आज हम आपको बतौर ओपनर दोनों के आंकड़े कैसे हैं, इसके बारे में जानकारी देते हैं। यह भी पढ़ें- मेरी नजर ट्रॉफी पर है, आपसी संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं: अय्यररोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रहने और अपनी फ्रेंचाइजी को 5 बार आईपीएल ट्रॉफी का खिताब दिलाने ...