नई दिल्ली, मार्च 22 -- एक बार फिर 28 मार्च से आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। यह इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन होगा। इससे पहले 18 सीजन खेले जा चुके हैं और हर साल बिना किसी व्यवधान के यह टूर्नामेंट आयोजित हुआ है। आप सबको पता है कि आईपीएल में दुनिया के तमाम देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लंबे समय से आईपीएल खेलने को लेकर प्रतिबंध लगा हुआ है। हालांकि, एक ऐसा भी वक्त था, जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल में शिरकत की थी। एक दो नहीं, बल्कि आईपीएल के पहले सीजन में 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लिया था। आईपीएल के पहले सीजन का खिताब राजस्थान रॉयल्स ने जीता था और इस चैंपियन टीम में सोहेल तनवीर, यूनिस खान और कामरान अकमल जैसे खिलाड़ी शामिल थे। यह भी पढ़ें- 'अगर अभिषेक चल गया तो इनका खेल खत्म है., ...