कोलंबो, अप्रैल 2 -- श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मौजूदा सत्र में खेलने के लिए गुरुवार 2 अप्रैल को अदालत से हस्तक्षेप करने की मांग की, क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया था। 31 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.6 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने खरीदा था। इसके बाद 2026 के सीजन के लिए इसी रकम पर उन्हें रिटेन किया गया था। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस का हवाला देकर उन्हें एनओसी नहीं दी है। यही कारण है कि नुवान तुषारा ने कोलंबो जिला न्यायालय में मामला दायर कर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को एनओसी जारी करने का आदेश देने की मांग की है। इस मामले की सुनवाई 9 अप्रैल को होगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.