नई दिल्ली, मार्च 16 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को शुरू हुए 18 सीजन बीत चुके हैं। 19वां सीजन इस महीने के आखिर में शुरू हो रहा है, मगर हैरानी की बात ये है कि अभी भी दो टीमें ऐसी हैं, जो पहले सीजन से इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं, लेकिन अभी तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं उठा पाई हैं। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इन टीमों ने सबसे ज्यादा कप्तानों का उपयोग कर लिया है, लेकिन टीम फिर भी चैंपियन नहीं बनी है। इस स्टोरी में आप जानेंगे कि किस टीम ने अब तक कितने कप्तानों का उपयोग किया है। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कप्तानों का उपयोग करने वाली टीम पंजाब किंग्स है, जिसने अब तक 16 कप्तान बदल दिए हैं और 17वां कप्तान अभी एक्टिव है। इस तरह 17 कप्तानों के साथ पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा कप्तानों को यूज करने वाली पहली टीम है। लिस्ट में दूसरे ...