नई दिल्ली, मार्च 23 -- आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने वाला है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम ने पिछले साल आईपीएल ट्रॉफी जीती है, ऐसे में टीम पर अपने दबदबे को बनाए रखने का प्रेशर होगा। वहीं आईपीएल में अब तक कुल 100 से ज्यादा शतक लग चुके हैं और आगामी सीजन में भी फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से शतक का इंतजार कर रहे होंगे। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है। पिछले सीजन की बात करें तो टीमों ने कुल नौ शतक लगाए थे। आईपीएल के आगामी सीजन में एक बार फिर रनों का अंबार देखने को मिल सकता है क्योंकि हाल ही में कुछ टीमों ने अपने प्रैक्टिस मैच में 200 से अधिक के स्कोर बनाए हैं और इस वजह से गेंदबाजों के लिए ये सीजन काफी मुश्किल होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.