नई दिल्ली, मार्च 26 -- आईपीएल 2026 की 28 मार्च से शुरुआत होने जा रही है। यह इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) डिफेंडिंग चैंपियन है। आरसीबी ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त किया था। आईपीएल इतिहास में कई हैरतअंगेज रिकॉर्ड बने और ध्वस्त हुए। हालांकि, कई कारनामा ऐसे हैं जो आईपीएल में कभी नहीं हुए। चलिए, आपको ऐसे ही पांच कारनामों के बारे में बताते हैं।ऑरेंज कैप नॉन-ओपनर नहीं जीता आईपीएल में अब तक किसी नॉन-ओपनर ने ऑरेंज कैप नहीं जीती है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से लेकर 2025 तक जिन 14 अलग-अलग खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप जीती, वो सभी सलामी बल्लेबाज थे। आईपीएल में ऑरेंज कैप अवॉर्ड उस बल्लेबाज को दिया जाता है, जो सीजन में सबसे अधिक रन बनाता है। यह भी पढ़ें- IPL के वो दिग्गज...