नई दिल्ली, मार्च 22 -- आईपीएल के इतिहास में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा किस बल्लेबाज ने रन बनाए हैं अगर किसी से भी यह सवाल पूछा जाए तो लोग या तो रोहित शर्मा का नाम ले सकते हैं या फिर विराट कोहली के बारे में बात करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आईपीएल के इतिहास में जिस बल्लेबाज ने बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं वो विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं है, बल्कि उनके ही साथ लंबे समय तक भारतीय टीम में बल्लेबाजी करने वाले बाएं हाथ के एक बल्लेबाज हैं। शुरुआती हिंट से आपको पता चल गया होगा कि हम यहां पर पूर्व दिग्गज भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की बात कर रहे हैं। जी हां, एकदम सही पढ़ा है आपने। आईपीएल के इतिहास में एक ओपनर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 201...