नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- 18 अप्रैल को भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा लोकेश राहुल ने अपना जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को बैंगलोर (बेंगलुरु), कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने आज 34 अपना 34वां जन्मदिन मनाया है। 34 साल की उम्र में लोकेश राहुल ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी सिलसिले में 18 अप्रैल के दिन ही लोकेश राहुल ने खुद को एक खास बर्थेडे गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर अर्धशतकीय पारी खेली और आईपीएल के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में एक बार फिर अपनी जगह बनाई जिन्होंने अपने खास दिन पर अर्धशतकीय पारी खेली है। केएल राहुल ने अपने जन्मदिन के मौके पर आईपीएल में दो बार अर्धशतकीय पारी खेली है। यह भी पढ़ें- हम वापस जाकर आत्मनिरीक्षण करेंगे, गलती सुधारेंगे, हमने...