नई दिल्ली, जून 2 -- गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल का आईपीएल 2026 फाइनल के दो दिन बाद दर्द छलका है। उन्होंने हार से मिली सीख का जिक्र किया है। जीटी को रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पांच विकेट से शिकस्त दी। शुभमन ब्रिगेड ने 155/8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर ओवर में 161 रन बनाकर विजयी परचम फहराया। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने (42 गेंदों में नाबाद 75) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और आरसीबी को लगातार दूसरी ट्रॉफी जिताई। गिल ने 19वें सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन खिताबी मुकाबले में महज 10 रन ही बना सके।'हार ने मुझे ये बात सिखाई' गिल ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, ''हम काफी करीब आ गए थे लेकिन जीत की लाइन पार नहीं कर पाए। इसने गहरा दुख दिया और बहुत निराश...