नई दिल्ली, मई 18 -- डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ का टिकट कटाया। आरसीबी की यह इस सीजन की यह कुल 9वीं जीत है और टीम कुल 18 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। आरसीबी का आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 22 मई को है, इस मैच को भी जीतकर उनकी नजरें लीग स्टेज का अंत टॉप-2 में करने पर होगी ताकि उन्हें फाइनल में जगह बनाने के दो मौके मिले। आरसीबी ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर मुंबई इंडियंस के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह भी पढ़ें- RCB की सफलता का राज, कैसे मिला प्लेऑफ का टिकट? ये 7 खिलाड़ी रहे मैच विनरआरसीबी ने 11वीं बार कटाया प्लेऑफ का टिकट य...