नई दिल्ली, मई 10 -- जोश इंग्लिस रविवार को आईपीएल 2026 में अपने ही रंग में नजर आए। लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा इंग्लिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 गेंदों में आतिशी पारी खेली। वह चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सिर्फ 15 रनों से शतक से चूक गए। उन्होंने 10 और 6 छक्कों की मदद से 85 रन जोड़े। इंग्लिस के तूफानी तेवरों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पावरप्ले में 25 गेंदों में 77 रन जुटा लिए थे। शुरुआती 6 ओवर में एलएसजी का स्कोर 91/1 था। एक समय लगा रहा था कि वह आईपीएल का सबसे तेज शतक ठोक देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उनकी पारी का अंत जेमी ओवरटन ने 10वें ओवर में किया। इंग्लिस भले ही शतक से चूक गए मगर एक कमाल की लिस्ट में एंट्री करने में कामयाब रहे।जोश इंग्लिस ने गिलक्रिस्ट को पछाड़ा दरअसल, इंग्लिस एक आईपीएल मैच के पाव...