नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- बेंगलुरु पुलिस ने आईपीएल 2026 के पहले मैच के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 9 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 75 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मैच के बाद मोबाइल चोरी की शिकायतें मिलीं। पुलिस ने तुरंत क्राइम टीम गठित की और 24 घंटे के अंदर कुछ आरोपियों को पकड़ लिया। शुरुआत में 21 मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपियों के दिए गए सुराग पर आगे छानबीन की गई, जिससे अधिक आरोपी पकड़े गए। यह भी पढ़ें- इजरायल-अमेरिका का ऑपरेशन फेल, हार का करना पड़ रहा सामना: भारत में ईरान के राजदूत पुलिस के अनुसार, कुल 70 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए...